AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 की बेस्ट ड्रीम 11, दो खिलाड़ियों पर दांव लगाकर करोड़पति बनने का मौका
NZ vs AUS Dream 11: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाना है। यह मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रयास यही रहेगा कि इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त के साथ आगे का सफर तय किया जाए।
ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श लीड करेंगे और पैट कमिंस बतौर तेज गेंदबाज टीम में शामिल रहेंगे। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के अलावा अन्य पेस गेंदबाज नाथन एलिस रहेंगे। धुआंधार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टीम के ओपनर होंगे और जोश इंग्लिस भी उनके साथ ओपन करेंगे।

इसी वर्ष टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। दोनों टीमों के पास इस सीरीज से तैयारी करने का एक अच्छा मौका है। खिलाड़ियों के पास इस सीरीज के बाद आईपीएल में खेलने का मौका आएगा। टी20 फ़ॉर्मेट में आईपीएल से भी काफी अच्छी तैयारी दोनों टीमों के खिलाड़ी कर सकते हैं।
कीवी टीम ने हाल ही में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। इसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में कीवी टीम ने आसान जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टक्कर मिल सकती है। दोनों टीमें काफी संतुलित हैं।
न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 ड्रीम 11 (AUS vs NZ T20 Dream 11)
बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, डेवोन कॉनवे, जोश इंग्लिस, फिन एलन
ऑल राउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल सैंटनर, मिचेल मार्श
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, लोकी फर्ग्युसन, टिम साउदी
कप्तान: डेविड वॉर्नर
उपकप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई टीम
डेविड वॉर्नर, नाथन एलिस, टिम डेविड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा
न्यूजीलैंड टीम
ईश सोढ़ी, टिम सिफर्ट, टिम साउथी, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, रचिन रवींद्र, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन












Click it and Unblock the Notifications