AUS vs NED: वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड किया बराबर, ऑस्ट्रेलिया का चौंकाने वाला आंकड़ा
Australia vs Netherlands Match Stats: ऑस्ट्रलियाई टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड्स का धुआं निकाल दिया। कंगारुओं ने नीदरलैंड्स को बुरी तरह पराजित करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। कंगारू टीम के लिए दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ी जीत अर्जित की।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब पांच मैचों में तीन जीत दर्ज कर ली है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के टीम फ़िलहाल चौथे स्थान पर है। नम्बर एक पर भारत और दो पर दक्षिण अफ्रीका है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में कुछ अहम रिकॉर्ड अपने नाम किये, इन आंकड़ों के बारे में आपको जरुर जानना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स मैच में बने प्रमुख आंकड़े और रिकॉर्ड
- डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दो वर्ल्ड कप शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले मार्क वॉ, रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेंड ने ऐसा किया था।
- वर्ल्ड कप 2023 में डेविड वॉर्नर लगातार दो शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। क्विंटन डी कॉक ने भी लगातार दो शतकीय पारियां खेली थी।
- ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में पहली 300+ रनों से जीत दर्ज की है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
- वर्ल्ड कप इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे तेज शतक का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। मैक्सवेल ने महज 40 गेंदों में ही शतक जमा दिया।
- वनडे इतिहास में रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम (317 रन श्रीलंका) उनसे इस मामले में आगे है।
- वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक के मामले में डेविड वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। उनके 6 शतक हो गए हैं, रोहित शर्मा 7 शतकों के साथ उनसे आगे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेविड वॉर्नर ने 48वां शतक जड़ा, सक्रिय खिलाड़ियों में वह इस मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नम्बर पर हैं। वनडे में उनका 22वां शतक आया।












Click it and Unblock the Notifications