AUS vs ENG: माइकल वॉन ने मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, कहा- स्टेडियम की छत का क्यों नहीं किया इस्तेमाल

T20 world cup 2022 में आज ग्रुप ए के दोनों ही मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। इनमें से एक मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच था, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस कई दिनों से कर रहे थे, लेकिन उन्हें आज निराशा ही हाथ लगी। बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाने की वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ी बहुत निराश हैं तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं।

MCG

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Aus और Eng का मैच रद्द होने से किसे हुआ ज्यादा नुकसान | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    आयोजकों ने एमसीजी का इस्तेमाल क्यों नहीं किया- वॉन

    दरअसल, माइकल वॉन ने एक ट्वीट कर कहा है कि इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की छत का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? वॉन ने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान पहले ही किया जा चुका था। ऐसे में आयोजकों ने मैच को कराने के लिए स्टेडियम की छत का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? वॉन ने कहा कि इस वक्त यह सबसे समझदारी की बात होती, मेलबर्न स्टेडियम की छत का इस्तेमाल आयोजकों की ओर से क्यों नहीं किया जा रहा है।

    इस दौरान माइकल वॉन ने सवाल पूछा कि एमसीजी को पिछले दो दिन पूरी तरह कवल क्यों नहीं किया गया था। वॉन ने कहा, क्या मैं पूछ सकता हूं कि श्रीलंका में जहां तेज आंधी तूफान आते हैं वहां मैदान को कवर करके गेम को जल्दी शुरू कर लिया जाता है तो ऐसे में एमसीजी को पिछले 2 दिन से कवर क्यों नहीं किया गया था।

    आपको बता दें कि मेलबर्न में शुक्रवार को दो मैच खेले जाने थे। यह दोनों ही मुकाबले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही होने थे। पहला मैच आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच था जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच था, लेकिन दोनों ही मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। इन दोनों ही मुकाबलों में चारों टीमों को 1-1 अंक दे दिए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+