AUS vs ENG: 4 साल बाद उतरेगा धांसू खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से 1 दिन पहले घोषित की प्लेइंग XI
AUS vs ENG: एशेज सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट यानी प्रतिष्ठित 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से कई चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं।
नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। सीरीज के बाकी मैचों के लिए पैट कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

AUS vs ENG: चार साल बाद खिलाड़ी की वापसी
स्टीव स्मिथ चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर थे, अब पूरी तरह फिट होकर लौट आए हैं। उन्होंने टीम में जोश इंग्लिस की जगह ली है। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक धांसू खिलाड़ी चार सालों के बाद मैदान पर उतरेगा। झाय रिचर्डसन का खेलना तय माना जा रहा है।
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा झटका दिग्गज स्पिनर नाथन लायन का बाहर होना है। तीसरे टेस्ट के दौरान लगी गंभीर चोट ने उन्हें इस मैच से दूर कर दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉड मर्फी जैसे स्पेशलिस्ट स्पिनर को शामिल करने के बजाय 'ऑल-पेस अटैक' (सिर्फ तेज गेंदबाज) के साथ जाने का फैसला किया है।
कप्तान स्मिथ ने पिच की परिस्थितियों को देखते हुए इस फैसले को सही ठहराया है। टीम में मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और झाय रिचर्डसन के साथ ब्रेंडन डॉगेट और माइकल नेसर को भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के तीन मैचों में जीत दर्ज कर धमाल मचा दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ट्रेविस हेड, जेक वेदरलैंड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड।












Click it and Unblock the Notifications