AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच करो या मरो वाला मैच, कौन जीतेगा और किसे मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री
AUS vs AFG Winner Prediction: चैम्पियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तानी टीम में तहलका मचाने का काम किया है। इंग्लैंड को एक धमाकेदार मुकाबले में पराजित करते हुए अफगानों ने सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। अब लीग चरण का तीसरा और अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, यह मैच शुक्रवार को है।
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में जाने के लिए टक्कर होगी और यह मुकाबला एक तरह से करो या मरो वाला है। अगर अफगानिस्तानी टीम जीत दर्ज करती है, तो सेमीफाइनल में जाएगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया भी जीत हासिल करने की स्थिति में सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी।

ऑस्ट्रेलिया के 3 और अफगानिस्तान के 2 अंक है। टॉप पर दक्षिण अफ्रीका 3 अंकों के साथ बनी हुई है और ऑस्ट्रेलिया से मजबूत नेट रन रेट है। अफ्रीका का एक मैच बचा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान में हारने वाली टीम इवेंट से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों के लिए 2 अंक अहम है।
ऑस्ट्र्रलिया-अफगानिस्तान हेड टू हेड
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में पहले भी मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 एकदिवसीय मैचों में भिड़ंत देखने को मिली है। इन चारों मैचों में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत हासिल की है। अफगानिस्तान को पहली जीत की तलाश है।
ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान में कौन जीतेगा
इस मुकाबले की बात करें, तो दोनों में से कोई भी टीम जीत सकती है। अफगानिस्तान ने जिसे अंदाज में इंग्लैंड को हराया है, उसके बाद कुछ भी कहना ठीक नहीं लग रहा। फिफ्टी-फिफ्टी कह सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है लेकिन अफगानिस्तान को उलटफेर के लिए ही जाना जाता है।
AUS vs AFG पिच रिपोर्ट
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। लाहौर में आम तौर पर बैटिंग ट्रेक ही होते हैं। स्पिनर बीच के ओवरों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग ली जा सकती है।
AUS vs AFG मौसम अपडेट
जहाँ तक मौसम की बात है, तो दिन में बारिश की संभावना है लेकिन मुकाबला शुरू होने तक सब ठीक हो जाएगा। रावलपिंडी की तरह यहाँ ज्यादा बारिश के आसार नहीं हैं। दोनों टीमों के बीच एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications