Video: वर्ल्ड कप के बाद कहां हैं रोहित शर्मा? बेटी Samaira ने बताया 'पापा' का हाल, जवाब सुनकर टूटा फैंस का दिल

World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के लिए हर संभव प्रयास किया, और टूर्नामेंट में लगातार जीत भी दर्ज की, लेकिन अंतिम मुकाबले में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। वे पूरी तरह से असफल रहे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप खिताब जीत लिया। फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन उनकी बेटी समायरा ने अपने पापा की मौजूदा स्थिति के बार में बताकर फैंस को बड़ी राहत दी है।

आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की दिल तोड़ने वाली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि टीम कमजोर थी और इसे 'अच्छा दिन नहीं' बताया। इस मैच में हार के बाद से रोहित शर्मा ने मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से दूरी बना ली है। हालांकि, इस बीच उनकी पांच साल की बेटी समायरा का एक दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

rohit sharma and his daughter

वायरल वीडियो में समायरा अपनी मां रितिका के साथ एक बिल्डिंग से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। पास खड़े मीडियाकर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान छोटी बच्ची से कुछ सवाल पूछे गए, जिसका जवाब सुनकर हर किसी का दिल टूट गया। जब एक रिपोर्टर ने उनके पिता के बारे में पूछा तो समायरा रुक गईं और मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ मीडिया का सामना किया।

रोहित शर्मा की बेटी ने बताया 'हिटमैन' का हाल

रिपोर्टर: हाय, कैसी हैं... समायरा
रिपोर्टर: आपके पापा कहां हैं?
समायरा: वह अपने कमरे में हैं...
रिपोर्टर: क्या वह अभी ठीक हैं?
समायरा: वह लगभग पॉजिटिव हैं, लेकिन वह एक महीने में हंसेंगे। इसके बाद समायरा अपनी मां के साथ आगे बढ़ जाती हैं।

दरअसल, विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और कप्तानी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बावजूद हर कोई रोहित शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी और उनकी शानदार कप्तानी की तारीफ करता नजर आ रहा है। वह विश्व कप में 11 मैचों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाकर विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+