IPL के टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए 40 हजार करोड़ रुपए से ऊपर पहुंची नीलामी- रिपोर्ट

नई दिल्ली, 12 जून: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023-2027 के लिए ई-नीलामी शुरू हो चुकी है। ये नीलामी टीवी और डिजिटल मीडिया अधिकार के लिए 12 जून (रविवार) को शुरू हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों के लिए संयुक्त बोली 40,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

Auction for TV and digital rights of IPL reached above 40 thousand crores, as per report

कुल चार स्पेशल पैकेज हैं जिनमें नीलामी प्रति सीजन 74 मैचों के हिसाब से कराई जा रही है। नीलामी का पारियड 2023 और 2027 के बीच पांच साल के समय के लिए होगा, जिसमें अंतिम दो वर्षों में मैचों की संख्या को 94 तक बढ़ाने का प्रावधान भी शामिल है। प्रक्रिया को कुल चार पैकेजों (ए, बी, सी, और डी) में बांटा गया है।

पैकेज ए भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधिकारों के लिए है जबकि पैकेज बी इसी क्षेत्र के लिए डिजिटल अधिकारों के लिए है। पैकेज सी प्रत्येक सीजन में चुनिंदा खेलों के लिए है जबकि पैकेज डी में विदेशी बाजारों में सभी अधिकार (टीवी और डिजिटल) शामिल हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन ने आईपीएल मीडिया अधिकारों की नीलामी की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था। डिजनी-स्टार, सोनी, वायकॉम-रिलायंस, जी, फन एशिया, सुपर स्पोर्ट और टाइम्स इंटरनेट मीडिया अधिकार हासिल करने के लिए मैदान में हैं।

पिछली नीलामी में, स्टार इंडिया सबसे ऊपर आया था और उसने 2017-2022 चक्र के लिए 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल मीडिया अधिकारों को सुरक्षित कर लिया था। इस सौदे के साथ, एक आईपीएल मैच की लागत लगभग 55 करोड़ रुपये हो गई थी।

जबकि इससे पहले 2008 में, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने दस वर्षों की अवधि के लिए IPL मीडिया अधिकार जीत रखे थे।

Recommended Video

    IPL Media Right:Amazon हो सकता है रेस से बाहर,Reliance को मिल सकता है मौका | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    आइए एक बार पैकेजों को इस तरह से समझ लेते हैं। जिस तरह से पैकेज ए और बी के लिए मारामारी हो रही है, इन पैकेजों में मिलने वाल कवरेज भी उतनी ही बढ़ी है। यह बोली के विजेता को पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में आईपीएल के टीवी और डिजिटल अधिकारों का मालिक बना देगी (नीलामी में दर्शित अवधि के लिए)।

    पैकेज ए: भारतीय उपमहाद्वीप में टेलीविजन अधिकार (यानी टीवी पर मैच दिखाना)

    पैकेज बी: भारतीय उपमहाद्वीप डिजिटल अधिकार

    पैकेज सी: भारत में डिजिटल अधिकार जो 18-गेम के नॉन-एक्सक्लूसिव पैक के तहत शामिल हैं

    पैकेज डी: बाकी दुनिया में टेलीविजन और डिजिटल अधिकार

    पैकेज डी में बाकी दुनिया को हिस्सों को क्षेत्रों के हिसाब से बांटा गया है, जहां प्रति क्षेत्र 30 लाख रुपये का आधार मूल्य है।

    इस दौरान बाकी पैकेज का भी बेस प्राइज रखा गया था।

    पैकेज ए: 49 करोड़ रुपये प्रति मैच

    पैकेज बी: 33 करोड़ रुपये प्रति मैच

    पैकेज सी: 16 करोड़ रुपये प्रति मैच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+