'तुम्हें ढूंढना...' शादी की पहली सालगिरह पर बीवी अथिया के लिए क्या बोल गए केएल राहुल?
Athiya Shetty KL Rahul Shared Wedding Unseen Video: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। मंगलवार को दोनों ने अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी मनाई।

इस खास मौके पर केएल राहुल ने अपना और आथिया का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं और उनमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
क्रिकेटर ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर इसने तहलका मचा दिया है। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो का कैप्शन दिया है "तुम्हें ढूंढना घर आने जैसा था" इस वीडियों मे अथिया-केएल की सगाई से लेकर शादी तक की अनदेखी तस्वीरें हैं।
इस वीडियो पर अथिया के पापा और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने क्यूट ईमोजी के साथ इस वीडियो को लाइक किया है और अपने बच्चों को मुबारकबाद दी है।
"पहली सालगिरह मुबारक हो बच्चा."
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पहली सालगिरह मुबारक हो बच्चा" जिसके जवाब में अथिया ने कमेंट में लिखा, "लव यू पापा"। आपको बता दें कि अथिया और केएल ने पिछले साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी की थी। जिसमे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।
के एल राहुल का पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल
मालूम हो कि टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स में से एक केएल का पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल है और उन्होंने साल 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर से खेलने वाले राहुल की गिनती दुनिया के अच्छे खिलाड़ियों में होती है। बहुत ही कम वक्त में आसमां छूने वाले केएल राहुल ने 4 साल तक अथिया को डेट किया था और उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे।
एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे केएल-अथिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर दोनों में मित्रता हुई और फिर दोनों प्यार करने लगे, हालांकि साल 2019 से दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। उस वक्त दोनों ही अपने करियर पर फोकस रखना चाहते थे इसलिए दोनों ने अपने रिश्ते की बात दुनिया से छिपाई थी लेकिन 2020 में सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने इनके रिश्ते का खुलासा कर दिया था।
ये प्रेमी जोड़ा पति-पत्नी बनकर बहुत ज्यादा खुश है
दरअसल 2019 में थाईलैंड में इन दोनों ने नये साल का जश्न मनाया था, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के अफेयर का खुलासा हुआ था लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी साधी र थी लेकिन इसके बाद दोनों क्रिकेट टूर पर साथ-साथ दिखने लगे जिसके बाद दोनों का प्यार जगजाहिर हो गया। फिलहाल ये प्रेमी जोड़ा पति-पत्नी बनकर बहुत ज्यादा खुश है और लोग इन्हें परफेक्ट कपल कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications