'पनौती कौन...?' विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पाकिस्तानी क्रिकेटर की नजर, परिणाम बदलते ही पूछ लिया सवाल

भारत में आज चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। हालांकि, देर शाम तक ये भी तय हो जाएगा कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, जोकि लगभग पहले से ही तय हो चुका है, लेकिन इन नतीजों पर सिर्फ नेताओं की नजर नहीं है, बल्कि क्रिकेटर भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एक नाम पाकिस्तान के दिग्गज दानिश कनेरिया का है।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बिना कोई संदर्भ दिए अपने ट्विटर पर एक सवाल पूछा, जिसके जवाब में सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई, और लोग ट्वीट और मीम्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

danish kaneria

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रविवार को राहुल गांधी और उनकी पार्टी का सीधे तौर पर नाम लिए बिना एक ट्वीट किया, जिसमें 'पनौती कौन?' लिखा था। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व कप फाइनल में भारत की हार के तुरंत बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए उन्हें "पनौती" कहा था और खेल में उनकी उपस्थिति को भारत की हार के प्रमुख कारणों में से एक बताया था।

अब, चूंकि कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के हाथों सत्ता गंवाने वाली है और कोई बढ़त बनाने में असमर्थ नजर आ रही है, कनेरिया ने गांधी के शब्दों का इस्तेमाल उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ ही किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+