एशियन गेम्स में BCCI ने किया पुरुष टीम के लिए अलग होटल बुक, क्या महिला टीम के साथ हुआ भेदभाव?

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियां पूरी हैं। इसी बीच टीम के ठहरने को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अलग से रहने की व्यवस्था की है, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं में ही रहेगी।

इसकी वजह भारतीय पुरुष टीम के बड़े दल को बताया गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि पुरुष टीम का कुल कंटिजेंट निर्धारित संख्या से बड़ा है। इसमें खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ की संख्या भी शामिल है। ऐसे में बोर्ड ने पूरी टीम को एक साथ रखने के लिए अलग व्यवस्था की है।

indian team

पुरुष टीम को अलग रखने की क्या है वजह?

BCCI के मुताबिक पुरुष टीम के दल का आकार तय सीमा से ज्यादा है। बोर्ड नहीं चाहता कि टूर्नामेंट के दौरान टीम के सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर ठहरना पड़े। सैकिया ने कहा कि BCCI ने पुरुष टीम के लिए अपनी व्यवस्था की है, ताकि पूरी टीम एक साथ रह सके। वहीं महिला टीम का कंटिजेंट निर्धारित 20 सदस्यों की सीमा के भीतर है। इसलिए महिला टीम को आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराए गए अकॉमोडेशन में ही रखा जाएगा।

BCCI को आयोजन समिति पर भरोसा

एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की रहने और आयोजन स्थल की सुविधाओं को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में सवाल उठाए गए हैं। हालांकि BCCI ने स्थानीय आयोजन समिति की व्यवस्थाओं पर भरोसा जताया है। देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड को उम्मीद है कि आयोजन समिति खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

क्या महिला टीम के साथ हुआ भेदभाव

हालांकि कंटिजेंट की बात कही जा रही है लेकिन पुरुष टीम के लिए अलग होटल की व्यवस्था करना कहीं न कहीं भेदभाव दर्शाता है। पुरुष टीम को जापान में फाइनल सहित सिर्फ तीन मैच खेलने हैं लेकिन इसके लिए अलग व्यवस्था की गई है जबकि महिला टीम को आयोजकों के भरोसे छोड़ दिया गया है। इसे भेदभाव तो कहा जाना चाहिए। दोनों टीमें बीसीसीआई की है, तो एक के लिए अलग व्यवस्था होने पर सवाल तो खड़े होंगे।

इस बार पूरी ताकत के साथ उतरेगी टीम इंडिया

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर BCCI ने इस बार काफी गंभीर रुख अपनाया है। भारत इस प्रतियोगिता में मजबूत T20 टीम के साथ उतरने की तैयारी में है। टीम में जसप्रीत बुमराह और नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय भारत ने सेकंड कैटेगरी की टीम भेजी थी, क्योंकि प्रमुख खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे। इस बार BCCI ने एशियन गेम्स को अधिक महत्व देते हुए मजबूत टीम भेजने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+