एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है 1 मैच
Asian Games 2023, Cricket schedule: एशियाई खेलों में इस बार भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है। इन खेलों में भारत की पुरुष और महिला टीमों को भेजने का निर्णय लिया गया है। छोटी टीमों को लीग मुकाबले खेलने होंगे। एशिया की टॉप चार टी20 टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल मैचों में खेलने का मौका मिलेगा।
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलना है। अन्य टीमों को लीग मैचों से गुजरकर आगे जाना पड़ेगा। पुरुष टीमों के मुकाबले 27 सितम्बर से शुरू होंगे। सुबह 6 बजकर 30 मिनट और सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर मैच होंगे। इसका कार्यक्रम भी सामने आ गया है। पहला मैच सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होगा और दूसरा मैच 11 बजकर 30 मिनट पर होगा।

एशियाई खेलों में क्रिकेट का शेड्यूल
27 सितम्बर
नेपाल vs मंगोलिया
जापान vs कम्बोडिया
28 सितम्बर
मलेशिया vs सिंगापुर
मंगोलिया vs मालदीव
29 सितम्बर
कम्बोडिया vs हांगकांग
सिंगापुर vs थाईलैंड
1 अक्टूबर
मालदीव vs नेपाल
हांगकांग vs जापान
2 अक्टूबर
थाईलैंड vs मलेशिया
3 अक्टूबर
भारत vs TBC, क्वार्टर फाइनल 1
पाकिस्तान vs TBC, क्वार्टर फाइनल 2
4 अक्टूबर
श्रीलंका vs TBC, क्वार्टर फाइनल 3
बांग्लादेश vs TBC, क्वार्टर फाइनल 4
6 अक्टूबर
विनर क्वार्टर फाइनल 1 vs विनर क्वार्टर फाइनल 4
विनर क्वार्टर फाइनल 2 vs विनर क्वार्टर फाइनल 3
7 अक्टूबर
लूजर सेमीफाइनल 1 vs लूजर सेमीफाइनल 2 (ब्रोंज मेडल)
फाइनल मैच
भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल 1 में खेलेगी और पाकिस्तानी टीम क्वार्टर फाइनल 2 में खेलने वाली है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में मैच नहीं होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच के आसार हैं। अगर भारत फाइनल में जाए और पाकिस्तान श्रीलंका का दूसरा सेमीफाइनल हो और वहां पाकिस्तान जीते, तो भारत-पाकिस्तान का फाइनल हो सकता है।इसके अलावा अन्य किसी मैच में दोनों टीमों के खेलने के आसार नज़र नहीं आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications