Asia Cup: भारतीय टीम के पहले अभ्यास सेशन में क्या हुआ? यूएई के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
Asia Cup: एशिया कप के लिए दुबई जाकर भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास किया। प्लेयर्स ने कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढालने का प्रयास किया और कुछ डिस्कशन भी देखने को मिले।
ESPNCricinfo के एक वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव, बुमराह, संजू सैमसन आदि प्लेयर्स ने कोच गौतम गंभीर से बातचीत की है। इस दौरान रिंकू सिंह और कुलदीप यादव भी मौजूद रहे। जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन ने भी आपस में बातचीत की। दोनों अभ्यास सेशन में शामिल हुए। टीम इंडिया का यह पहला अभ्यास सेशन था।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने कुछ फोटो पोस्ट कियें इनमें विशेष तौर पर हार्दिक पांड्या का नया लुक हाईलाइट किया गया। हार्दिक पांड्या ने बालों में नया कलर करवाया है। उन्होंने गेंदबाजी में अपने हाथ अजमाए। गौतम गंभीर ने कई प्लेयर्स के साथ बातचीत की है।
Asia Cup: जर्सी को लेकर खास बात
एक नई बात और देखने को मिली, जो स्पॉन्सर से जुड़ी हुई है। दुबई में अभ्यास सेशन के दौरान टीम इंडिया की ट्रेनिंग जर्सी पर स्पॉन्सर गायब था। नए ऑनलाइन गेमिंग कानून आने की वजह से ड्रीम इलेवन के साथ बीसीसीआई ने अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है।
यूएई के खिलाफ भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी। 10 सितंबर को यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में भारतीय टीम दो खिलाड़ियों को बतौर ओपनर शामिल कर सकती है। दोनों को प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है।
Asia Cup: कैसी होगी भारत की टीम
अगर शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर लाया जाता है, तो तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर होंगे। उनके बड़ा रिंकू सिंह और अक्षर पटेल होंगे। जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप में से कोई एक खेलता हुआ दिखाई देगा। इसके बाद कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती के रूप में दो स्पिनर हो सकते हैं।
टीम में हार्दिक पांड्या बतौर ऑल राउंडर और दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में होंगे, तो 11 खिलाड़ियों की जगह पूरी हो जाती है। कुछ खिलाड़ियों को बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा बनना पड़ेगा। उनमें जितेश शर्मा, हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications