Asia Cup 2023, Super 4: बांग्लादेश के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कौन जीत सकता है SL vs BAN का मैच

Sri Lanka vs Bangladesh: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 का सुपर 4 मैच आज, 9 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट में एक मैच खेल चुकी हैं, जिसमें श्रीलंका के हाथों बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था।

एशिया कप 2023 के सुपर 4 स्टेज मुकाबले की शुरुआत पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर में हुई। इस मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए टीम को अगला मैच जीतना जरूरी है। SL vs BAN मैच में बारिश के खतरे के बावजूद कोलंबो में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है।

sri lanka team

श्रीलंका के गेंदबाजी विभाग की बात करें तो वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका के बिना उनका बॉलिंग अटैक कमजोर दिख रहा है। ऐसे में अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज गेंदबाजी की कमजोरी का फायदा उठाकर मैच में बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं, तो उनके पास जीतने का मौका होगा।

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मैच कौन जीतेगा
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के हेड-टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 52 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 41 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ नौ मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला हैं। इस आंकड़े अनुसार बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका मजबूत स्थिति में है। घरेलू मैदान पर श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने की प्रबल दावेदार हो सकती है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम की बात करें तो यह स्पिनरों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। इस पिच पर औसत स्कोर 250 के आसपास है, और बल्लेबाज पारी की शुरुआत में धैर्य बनाए रखना चाहेंगे। एशिया कप के आगामी सुपर फोर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक सही निर्णय साबित हो सकता है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नईम, मेहदी हसन, लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+