'वर्ल्ड कप में परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन...,' पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के तहत इंडिया और पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। इसके बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 15 अक्टूबर को एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इन दो बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 2021 में अपना T20I स्थान गंवा दिया। इसके बाद पिछले साल खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें वनडे टीम से भी हटा दिया गया, हालांकि, धवन इस महीने के अंत में पाकिस्तान और श्रीलंका में शुरू होने वाले एशिया कप का हिस्सा होंगे, लेकिन एक नई भूमिका में। वह एक विशेषज्ञ के रूप में स्टार स्पोर्ट्स की प्रसारण टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

मैच के बारे में बात करते हुए धवन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच विश्व कप में परिणाम चाहे जो भी हो, पाकिस्तान से नहीं हारने का पुराना संदेश दोहराया। शिखर धवन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'आप वर्ल्ड कप जीते या न जीते लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतना महत्वपूर्ण है।'
धवन ने इसके बाद हंसते हुए कहा कि, 'वर्ल्ड कप भी जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से उम्मीद है कि हम जीतेंगे। निश्चित रूप से (पाकिस्तान के साथ खेलते समय) उत्साह तो है लेकिन काफी दबाव भी है। मैच खत्म होने पर उनके खिलाफ खेलना निश्चित रूप से एक संतोषजनक एहसास है। जब भी मैं पाकिस्तान से खेला हूं, हमने ज्यादातर जीत हासिल की है।' हालांकि स्टार स्पोर्ट्स ने बाद में यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से हटा दिया।
दरअसल, भारत अपना अभियान 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगा और उसके एक दिन बाद नेपाल से भिड़ेगा। पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। भारत सरकार पड़ोसी देश के बीच राजनीतिक तनाव के बीच मेन इन ब्लू को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं थी, एसीसी को दूसरे मेजबान देश के रूप में श्रीलंका को शामिल करना पड़ा।
एशिया कप के तहत पाकिस्तान चार मैचों का आयोजन करेगा, पहला मैच मुल्तान में जबकि लाहौर में दो ग्रुप मैच और एक नॉकआउट मैच की मेजबानी करेगा। फाइनल समेत बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications