Asia Cup से बाहर होने के बाद भी पाक टीम के साथ दुबई पहुंचे शाहीन अफरीदी, फैंस ने किया ट्रोल
एशिया कप के शुरू होने से पहले पाक टीम को एक बड़ा झटका लगा, जब शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
नई दिल्ली, 24 अगस्त: एशिया कप (Asia Cup) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 27 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। वहीं, दुनियाभर के फैंस की नजरें 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मैच पर टिकी हुई है। हालांकि, एशिया कप के शुरू होने से पहले पाक टीम को एक बड़ा झटका लगा, जब शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लेकिन हैरानी वाली बात ये हैं कि आगामी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी वो टीम के साथ बने हुए हैं।
Recommended Video

दुबई पहुंचे शाहीन
एशिया कप से पहले पाकिस्तान टीम नीदरलैंड के दौरे पर थी, जहां से टीम सीधा दुबई के लिए रवाना हुई। हैरान करने वाली बात ये रही कि पाक टीम के साथ शाहीन अफरीदी भी दुबई पहुंचे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। फोटोज में पाकिस्तान टीम के साथ शाहीन भी साफ नजर आए। चोटिल पेसर को पाक टीम के साथ देखकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

जमकर ट्रोल हुए शाहीन शाह
दुबई में शाहीन को टीम के साथ देखकर कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह वहां क्या कर रहा है। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान को सपोर्ट करने टीम के साथ गया है क्योंकि खेल तो ये पाएगा नहीं। एक भारतीय फैन ने लिखा कि लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास कोई नई फोटो नहीं है, तभी पुरानी फोटो से काम चला रहे हैं।
What Shaheen doing there? Maybe old photo. Pakistan can't even post a new photo 🤣🤣
— Cricket Crazy 🇮🇳 (@CricketCrazy00) August 23, 2022

क्यों बाहर हुए अफरीदी?
जुलाई में हुए श्रीलंका दौरे पर गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान शाहीन के दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने शाहीन को 4-6 सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। एशिया कप के अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं।
शाहीन की जगह पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए टीम में युवा पेसर मोहम्मद हसनैन को टीम का हिस्सा बनाया है।

एशिया कप के लिए पाक टीम
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर और मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications