Asia Cup 2023: सुपर-4 में ऐसे होगी भारतीय टीम की एंट्री! जानें एशिया कप की प्वाइंट्स टेबल का हाल
Asia Cup Points Table 2023: एशिया कप 2023 के लीग स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम सोमवार को नेपाल के खिलाफ मैच खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण मैच का नतीजा नहीं निकल पाया और दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए। इस एक अंक को पाते ही पाकिस्तान की टीम एशिया कप के अगले चरण यानी सुपर फोर में एंट्री ले ली है।
ऐसे होगी भारत की एंट्री: भारतीय टीम को सुपर फोर में पहुंचने के लिए नेपाल के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर नेपाल बड़ा उलटफेर कर भारत को हरा देता है तो ऐसे स्थिति में भारतीय टीम एशिया कप की रेस से बाहर हो जाएगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सोमवार यानी 4 सितंबर को एशिया कप में नेपाल के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। भारतीय टीम की कोशिश नेपाल को शिकस्त देकर अपना स्थान सुपर फोर में पक्की करने की होगी।

श्रीलंका भी सुपर फोर में पहुंचने के करीब; अपने पहले मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह से हराने के बाद श्रीलंका की टीम भी सुपर फोर की तरफ अपने कदम बढ़ा चुके हैं। श्रीलंका की कोशिश अब अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अगले मैच को जीतने की होगी। ग्रुप बी से दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेगी। श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान में से कोई एक टीम सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेगी।
सुपर-4 में जोरदार टक्कर: सुपर फोर में हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने को मिलेंगे। इस दौरान प्वाइंट्स टेबल में टॉप टू पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाना है। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेल रही है। श्रीलंका में मौसम खेल पर काफी असर डाल रही है। जिसका नुकसान भारतीय टीम को उठाना पड़ सकता है।
ऐसा है हाल: ग्रुप-ए की अंक तालिका में पाकिस्तान 3 अकं के साथ नंबर एक पर है। वहीं भारत एक अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि नेपाल के पास कोई अंक नहीं है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में श्रीलंका एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में 2 अंक के साथ नंबर एक पर है। जबकि बांग्लादेश और अफगानिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications