Asia Cup Mein Kal Kiska Match Hai: एशिया कप में कल किसका मैच है- भारत vs पाकिस्तान
Asia Cup Mein Kal Kiska Match Hai: एशिया कप 2025 का ग्रैंड फ़ाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और पूरे टूर्नामेंट में बेहद संतुलित दिखाई दी है। उनकी बल्लेबाजी लगातार बड़ी पारियां खेल रही है, जिसमें शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा प्रमुख रहे हैं। मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाला धारदार पेस अटैक उन्हें जीत का प्रबल दावेदार बनाता है।
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने की वापसी (Asia Cup Mein Kal Kiska Match Hai)
वहीं, पाकिस्तान ने दबाव में वापसी करने की अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण है। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी थोड़ी अस्थिर रही है, लेकिन अपने गेंदबाजों के दम पर वे फाइनल तक पहुंचे में कामयाब रहे हैं।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
दुबई का मैदान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का साक्षी रहा है। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर भी कमाल कर सकते हैं। यह मुकाबला 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
हार्दिक पंड्या बल्ले और गेंद दोनों से संतुलन प्रदान करते हैं वह भारतीय टीम एक मैच-विनर खिलाड़ी हैं। शाहीन अफरीदी नई गेंद से शुरुआती विकेट लेकर भारत को संकट में डाल सकते हैं। फ़ख़र ज़मान अगर टिक जाते हैं तो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े स्कोर की नींव रख सकते हैं। फाइनल में इन खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications