एशिया कप में रिंकू सिंह की जगह पर लटकी तलवार? किस खिलाड़ी की वजह से नहीं मिलेगा मौका

Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्दी ही हो जाना है, चयनकर्ता इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। कुछ नामों को लेकर माथापच्ची भी होना तय दिखाई दे रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एशिया कप के लिए अगले माह यूएई जाएगी।

स्थिति यह हो रही है कि जगह कम है और प्लेयर्स की संख्या ज्यादा हो रही है। कुछ बड़े नामों को शामिल करने के लिए धाकड़ खिलाड़ियों की बलि देनी पड़ेगी। रिंकू सिंह जैसे तूफानी खिलाड़ी को भी इस एशिया कप के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

asia cup

भारतीय टीम में पांच स्थानों पर जगह फिक्स दिखाई दे रही है, छठे स्थान पर रिंकू सिंह खेलते हैं लेकिन कुछ अन्य प्लेयर्स इस राह में आ रहे हैं। रिंकू सिर्फ बैटिंग करते हैं, उनकी जगह किसी ऑल राउंडर को लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या आदि पांच स्थानों के लिए तय हैं।

कौन करेगा रिंकू को रिप्लेस

अब इस कंडीशन में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों की जगह नहीं बन रही है। इनको लाने के लिए रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ेगा। अगर गिल को टीम में शामिल कर लिया जाए, तो मैच में भी उतारना पड़ेगा क्योंकि वह टेस्ट टीम के कप्तान हैं। जायसवाल से पहले गिल की जगह बनती दिख रही है।

एक और पहलू यह भी है कि गौतम गंभीर ऐसा खिलाड़ी चाहेंगे, जो बैटिंग और गेंदबाजी दोनों कर सके, ऐसे में शिवम दुबे का नाम आगे आता है। उस स्थिति में भी रिंकू सिंह को ही बाहर बैठना पड़ेगा। अगर जायसवाल को शामिल किया जाएगा, तो वह ओपन करेंगे। ऊपरी क्रम के किसी एक खिलाड़ी की जगह बदल जाएगी। इस वजह से भी रिंकू का पत्ता ही कटता दिखाई दे रहा है।

श्रेयस अय्यर की भी जगह नहीं फिक्स

श्रेयस अय्यर एक और नाम हैं, उनकी जगह भी फिक्स नहीं लग रही है। अय्यर ने आईपीएल में तो धमाल मचाया था। श्रेयस अय्यर को भी टीम में लाया जाएगा, तो रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बनेगी। वही ऐसा खिलाड़ी हैं, जो चारों तरफ से घिरे हुए दिख रहे हैं। अगले दो से तीन दिनों में टीम घोषित होगी, तब स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+