Asia Cup: बाबर आज़म को शमी करेंगे परेशान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Babar Azam: बाबर आज़म ने एशिया कप की धमाकेदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ खेलते हुए बाबर आज़म ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वह टीम की जीत में हीरो रहे थे। पाकिस्तानी टीम का अगला मुकाबला अब भारतीय टीम के खिलाफ होना है।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद कैफ का मानना है कि बाबर आज़म को भारतीय गेंदबाजों के सामने परेशानी होने वाली है। कैफ ने खास तौर पर मोहम्मद शमी का नाम लिया। शमी टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं और एशिया कप में उन पर नज़रें रहेंगी।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कैफ ने कहा कि मोहम्मद शमी एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनकी फॉर्म भी काफी शानदार है। बुमराह की अनुपस्थिति में भी उन्होंने गेंदबाजी को काफी बेहतरीन तरीके से मैनेज किया था। आईपीएल में भी उनकी फॉर्म काफी अच्छी थी। उनके पास काफी टैलेंट है। मेरी नज़र में बाबर आजम को परेशानी होने वाली है। शमी के खिलाफ उनको मुश्किल होगी।
गौरतलब है कि शमी ने इस साल सभी फ़ॉर्मेट में 12 मुकाबले खेलकर 23 विकेट अपने नाम किये हैं। उनकी बेहतरीन स्विंग से बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईपीएल में भी शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था।
आईपीएल में मोहम्मद शमी ने कुल 28 विकेट अपने नाम किये थे। शमी को धाकड़ गेंदबाजी के लिए पर्पल कैप दी गई थी। एशिया कप में भी शमी की गेंदों में कुछ उसी तरह की धार देखने को मिल सकती है। वह टीम इंडिया की गेंदबाजी को अलग लेवल प्रदान करते हैं।
भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितम्बर को है। यह मैच श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को हराया है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी, इस मुकाबले में बारिश का साया देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications