Asia Cup: 4 भारतीय खिलाड़ियों का टूट गया दिल, एशिया कप की टीम में नहीं किया गया शामिल

Indian Team for Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की आज घोषणा कर दी गई, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। टीम इंडिया में कुल 15 नामों को शामिल किया गया और कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनको शामिल नहीं किया गया।

शुभमन गिल को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है, इसका मतलब यह हुआ कि आने वाले समय में वह टीम इंडिया में कप्तानी के दावेदार होंगे, टेस्ट क्रिकेट में पहले से ही गिल कप्तान हैं। जिन प्लेयर्स को शामिल नहीं किया गया, उनके बारे में यहां जिक्र करना आवश्यक है।

indian team

श्रेयस अय्यर: सबसे खास नाम श्रेयस अय्यर का है, उनकी जगह होनी चाहिए थी, हाल ही में आईपीएल में अय्यर का बल्ला जमकर चला था। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी में यूएई की पिचों पर उन्होंने अपना जलवा दिखाया था। अय्यर को शामिल नहीं करना एक बड़ी भूल कही जा सकती है।

मोहम्मद सिराज: तेज गेंदबाज में सिराज को शामिल किया जा सकता था। इंग्लैंड में सिराज की फॉर्म सभी ने देखी है, उनकी जगह बन सकती थी लेकिन वह भी एशिया कप की टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। सिराज का दिल जरुर टूटा होगा क्योंकि ओवल टेस्ट उन्होंने ही जिताया था। हालांकि उनको रेस्ट देने की बात कही गई है।

यशस्वी जायसवाल: बतौर ओपनर सैमसन और अभिषेक शर्मा खेलेंगे, जायसवाल को जगह नहीं दी गई लेकिन उनको स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर सैमसन और अभिषेक में से कोई खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा, तो गिल ओपन कर लेंगे।

वॉशिंगटन सुंदर: एक और नाम वॉशिंगटन सुंदर का है, जिनको स्टैंडबाय प्लेयर्स में रखा गया है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को टीम में रखा गया है। सुंदर का भी इंग्लैंड में प्रदर्शन धाकड़ रहा था और वह गेंदबाजी के अलावा बैटिंग में भी धमाका करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+