'क्यों बिना मतलब की उंगली करनी है?', Asia Cup से पहले रिपोर्टर को ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव? फैंस हैरान
Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 की शुरुआत अब से बस कुछ देर में होने वाला है। टी-20 एशिया कप में 9 साल बाद अफगानिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के बीच मैच खेला जाएगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर यानी बुधवार को खेलने वाली है। भारत एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है और अब टीम का लक्ष्य 9वीं बार यह खिताब जीतने का है। मैच से पहले भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सूर्यकुमार (Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav)
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे कप्तानी के दबाव और मल्टी-नेशन टूर्नामेंट की चुनौतियों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने मज़ाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि सभी हंस पड़े। सूर्या ने कहा कि अब तक सब ठीक चल रहा है सर, तो क्यों बिना मतलब का उंगली करना है? अगर चीजें सही दिशा में जा रही हैं तो उन्हें बदलने की जरूरत नहीं है।

बतौर कप्तान दमदार है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा से कप्तानी संभालने के बाद शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक 15 में से सिर्फ 2 मुकाबले हारे हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में श्रीलंका और बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया, वहीं दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में 3-1 से हराया। इसके अलावा इस साल इंग्लैंड को भी 4-1 से मात दी। ऐसे में एशिया कप 2025 उनके लिए पहली बड़ी परीक्षा होगी, जहां वे मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम को लीड करेंगे।
संजू सैमसन को लेकर बोले सूर्या
सूर्यकुमार ने साफ किया कि टीम की मौजूदा रणनीति ही उन्हें सफलता दिला रही है और वही फॉर्मूला एशिया कप में भी काम आएगा। उन्होंने कहा कि जीत का रास्ता बार-बार बदलने से नहीं बल्कि उसे बनाए रखने से मिलता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक और मजेदार वाकया हुआ। जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे, तो सूर्या हंसते हुए बोले कि मैं आपको प्लेइंग इलेवन मैसेज कर दूंगा। घबराइए मत, हम सही फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications