Asia Cup 2025: 'शर्मनाक हरकत', भारत को धमकी देने वाले मोहसिन नकवी से SKY ने मिलाया हाथ, हुए ट्रोल
Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी से एक मुलाकात सूर्यकुमार यादव पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
मोहसिन नक़वी ने सूर्या ने मिलाया हाथ (Asia Cup 2025 Suryakumar Yadav)
इन दोनों का हाथ मिलाने वाला वीडियो जैसे ही सामने आया, भारतीय फैंस का बड़ा वर्ग नाराज़गी जताने लगा और कप्तान को ट्रोल करने लगा। दरअसल, मोहसिन नक़वी पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं और हाल ही में भारत विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा है। ऐसे माहौल में सूर्यकुमार का उनसे हाथ मिलाना कई भारतीयों को नागवार गुज़रा।

बीसीसीआई पर भी उठे सवाल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि जब सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब क्रिकेट कप्तान को इतनी सहजता से दुश्मन देश के नेता से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। कई लोगों ने इसे शर्मनाक हरकत बताते हुए बीसीसीआई पर भी सवाल खड़े किए। एक यूजर ने लिखा कि ये तस्वीर सबसे घटिया है, हमारे खिलाड़ियों को थोड़ी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
कुछ फैंस ने किया सपोर्ट
वहीं, कुछ ने कहा कि मोहसिन नक़वी वही शख्स हैं जिन्होंने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी, ऐसे में उनसे हाथ मिलाना सही संदेश नहीं देता। हालांकि, कुछ लोगों ने इस पल को खेल भावना से जोड़कर देखा। उनका कहना है कि क्रिकेट सिर्फ मुकाबला नहीं बल्कि आपसी सम्मान और एकता का प्रतीक है। एक यूजर ने लिखा कि ये हैंडशेक दिखाता है कि खेल रिश्ते बिगाड़ने नहीं बल्कि जोड़ने का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications