Asia Cup 2025 सुपर-4 का नया शेड्यूल जारी, कब होगा IND vs PAK मुकाबला? सभी मैचों की लिस्ट आई सामने

Asia Cup 2025 Super 4 Full Schedule: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का लीग चरण अब खत्म होने वाला है। क्रिकेट फैंस के लिए असली रोमांच सुपर 4 के साथ शुरू होने जा रहा है। ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन चार टीमों के बीच अब राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले होंगे, जहां हर टीम बाकी तीन टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी।

इस दिन होगा भारत-पाक का समना (Asia Cup 2025 Super 4 Full Schedule)

सुपर 4 का पहला मैच 20 सितंबर को दुबई में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। लेकिन, पूरे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया था। लेकिन सुपर 4 में पाकिस्तान बदला लेने के इरादे से उतरेगा। यह मैच न केवल दोनों देशों के लिए अहम है, बल्कि यह करोड़ों फैंस के लिए भी एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा।

Asia Cup 1

सुपर 4 में भारत की टीम सबसे मजबूत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही है। भारत ने पहले यूएई को नौ विकेट से और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की की थी। सुपर फोर में पाकिस्तान के बाद भारत का अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश और 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेगी।

पाकिस्तान और श्रीलंका भी मजबूत दावेदार

पाकिस्तान ने भी ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है। शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों के ऑल-राउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने भी सुपर 4 में अपनी जगह बनाई। पाकिस्तान 23 सितंबर को श्रीलंका और 25 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा। दूसरी ओर श्रीलंका ने ग्रुप बी में अपने तीनों मैच जीतकर सुपर 4 में प्रवेश किया है। ऐसे में श्रीलंका भी सुपर फोर में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

यहां देखें आने वाले मैचों का शेड्यूल

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश 20 सितंबर, दुबई, रात 8 बजे
भारत बनाम पाकिस्तान 21 सितंबर, दुबई, रात 8 बजे
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 23 सितंबर, अबू धाबी, रात 8 बजे
भारत बनाम बांग्लादेश 24 सितंबर, दुबई, रात 8 बजे
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 25 सितंबर, दुबई, रात 8 बजे
भारत बनाम श्रीलंका 26 सितंबर, दुबई, रात 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+