Asia Cup 2025: सुनील गावस्कर ने चुनी एशिया कप की बेस्ट प्लेइंग XI, क्या संजू सैमसन को मिला मौका?

Asia Cup 2025 Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर ने आगामी एशिया कप 2025 के लिए अपनी बेस्ट टीम इंडिया प्लेइंग XI का चयन किया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। गावस्कर ने अपनी टीम में दमदार और बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन रखने की कोशिश की है।

इन खिलाड़ियों को मिली ओपनिंग जिम्मेदारी (Asia Cup 2025 Sunil Gavaskar)

सुनील गावस्कर ने टीम की ओपनिंग जिम्मेदारी शुभमन गिल और युवा स्टार अभिषेक शर्मा को दी है। गिल लंबे समय बाद T20 टीम में वापसी कर रहे हैं, वहीं अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। इससे पहले टी-20 में भारत के लिए संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे थे। बतौर ओपनर उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था।

Asia Cup 1

मिडिल ऑर्डर में नए चेहरे और अनुभव

नंबर 3 पर तिलक वर्मा और नंबर 4 पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को रखा गया है। इनके बाद आते हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जो टीम को बैलेंस देंगे। विकेटकीपर के तौर पर गावस्कर ने संजू सैमसन को चुना है, जिन्होंने पिछले साल T20I में ओपनिंग करते हुए तीन शतक जड़े थे। लेकिन गावस्कर ने अपनी टीम में संजू सैमसन को बतौर फिनिशर जगह दी है।

ऑलराउंडर और बॉलिंग अटैक

सैमसन के बाद अक्षर पटेल को सातवें नंबर पर रखा गया है। बॉलिंग डिपार्टमेंट में गावस्कर ने पूरी तरह स्पेशलिस्ट्स पर भरोसा जताया है। उनकी लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला था। ऐसे में एशिया कप में वह अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।

गावस्कर की चुनी हुई प्लेइंग XI

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+