Asia Cup 2025: संजू सैमसन भारत के पहले मैच में बैठेंगे बाहर? गौतम गंभीर ने दिया बड़ा संकेत

Asia Cup 2025: एशिया कप में संजू सैमसन के खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भारत और यूएई का मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाना है। भारतीय टीम के साथ दो विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनमें दूसरा नाम जितेश शर्मा का है। सैमसन के खेलने के आसार कम ही नज़र आ रहे हैं। अभ्यास सेशन में एक बड़ा हिंट मिला है।

संजू सैमसन ने कीपिंग का अभ्यास जमकर किया, इसके बाद गौतम गंभीर ने आकर उनसे तीन मिनट तक बातचीत की। वह शायद बैटिंग को लेकर ही बात कर रहे होंगे। उसके बाद संजू सैमसन जाकर बैठ गए और अन्य खिलाड़ी बैटिंग का अभ्यास कर रहे थे।

asia cup 2025

हालांकि वह बैटिंग करने के लिए किट पहनकर आए थे, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा को बैटिंग करते हुए देखा गया। तीनों ने कई बार बल्लेबाजी का अभ्यास किया लेकिन संजू सैमसन को नहीं बुलाया गया। इससे एक बड़ा संदेश जाता है। गिल और अभिषेक शर्मा ओपन करेंगे। इस वजह से दोनों को कड़ा अभ्यास कराया गया।

सैमसन भी ऊपरी क्रम में खेलते हैं लेकिन वहां जगह नहीं होने की वजह से उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उधर जितेश शर्मा आत्मविश्वास से लबरेज नज़र आ रहे थे। उनकी जगह पक्की दिख रही है क्योंकि जितेश शर्मा मध्य क्रम में ही बैटिंग करते हैं। ऐसे में सैमसन का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।

Asia Cup 2025: सैमसन की नहीं बनेगी जगह

जब सभी बल्लेबाजों ने अभ्यास किया, अब अंत में सैमसन को बैटिंग का अभ्यास करने के लिए बुलाया गया। इसका मतलब यही है कि यूएई के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में संजू सैमसन की जगह नहीं बन रही है और विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा खेलने वाले हैं।

Asia Cup 2025: रिंकू सिंह भी रहेंगे शायद बाहर

हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के साथ जितेश के होने से रिंकू सिंह का पत्ता भी कटता हुआ दिखाई दे रहा है। रिंकू सिंह को भी अंत में बैटिंग का अभ्यास करने का मौका मिला। इस तरह साफ़ हो गया कि रिंकू और सैमसन को पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+