Asia Cup 2025 के लिए ये हो सकती है भारत की संभावित टीम? इन खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी!

Asia Cup 2025, Indian Team: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होने जा रही है। इस बार टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और भारतीय टीम का स्क्वाड अगस्त के दूसरे हिस्से में घोषित होने की संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट कैलेंडर फिलहाल खाली है, इसलिए चर्चा तेज है कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका (Asia Cup 2025, Indian Team)

हर्निया सर्जरी के बाद फिट हो चुके सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभाल सकते हैं उनके साथ शुभमन गिल उप-कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे और ओपनिंग करेंगे। संजू सैमसन को नंबर 3 पर बैटिंग करने का मौका मिल सकता है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार नंबर 4 पर उतरेंगे। यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर होंगे। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर में एक जगह के लिए मुकाबला हो सकता है। वहीं केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है।

Asia Cup 1

हार्दिक पंड्या पर रहेगी फैंस की नजरें

ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या तीसरे तेज गेंदबाज और मिडिल ऑर्डर के आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर टीम के स्पिन ऑलराउंडर होंगे। मुख्य स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती लगभग तय हैं, जबकि दूसरे स्पिनर के लिए कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई में प्रतिस्पर्धा होगी। इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

बुमराह की वापसी लगभग तय

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा होंगे। बुमराह को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर के अहम मैच के लिए फ्रेश रखने की योजना बन सकती है। बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह का नाम भी चर्चा में है, लेकिन आईपीएल में हालिया प्रदर्शन के चलते उनकी जगह शिवम दुबे भी ले सकते हैं।

भारत की संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, ईशान किशन/ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, यशस्वी जायसवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+