ऋषभ पंत नहीं तो कौन होगा एशिया कप में भारत का विकेटकीपर? 30 वर्षीय खिलाड़ी रेस में सबसे आगे
Asia Cup: एशिया कप का शेड्यूल आने के बाद कुछ टीमों ने अपने प्रारंभिक स्कॉड की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने यह काम किया है। अन्य टीमों की तरफ से भी आने वाले कुछ समय में घोषणा होगी। भारतीय टीम को लेकर कुछ चिंताएं सामने आई हैं। उनमें कुछ प्लेयर्स की फिटनेस को लेकर सवाल है।
भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और मेज़बान यूएई के साथ रखा गया है। हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर फोर में जगह बनाएंगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार टकराव की संभावना बन रही है, जिससे टूर्नामेंट को लेकर रोमांच चरम पर है और टीम चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भारतीय टीम में कॉम्बिनेशन को लेकर बातें उठ रही हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह अंतिम मैच में नहीं खेले थे। 6 सप्ताह उनको फिट होने में लगने की रिपोर्ट्स हैं। इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। ऐसे में एशिया कप के दौरान विकेटकीपर कौन होगा? यह बड़ा प्रश्न है।
Asia Cup में पंत नहीं तो कौन?
पंत की अनुपस्थिति में खेलने के लिए पहली पसंद के रूप में संजू सैमसन का नाम सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यही कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय संजू सैमसन बतौर कीपर टीम इंडिया में शामिल किये जा सकते हैं। पंत नहीं होंगे, तो प्लेइंग इलेवन में उनका ही नाम होगा। अन्य कोई खिलाड़ी फाइनल तो सैमसन को टक्कर देता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। उधर श्रेयस अय्यर भी वापसी कर सकते हैं। तूफानी आईपीएल सीजन के बाद तो अय्यर को टी20 सेटअप में लाया जाएगा।
भारत के लिए यह अच्छी बात है कि सूर्यकुमार यादव हर्निया सर्जरी के बाद वापस आ गए हैं और बैटिंग का अभ्यास भी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव टीम को लीड करने वाले हैं। एशिया कप तक शायद सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट होकर लौट आएँगे।
Asia Cup में कौनसे गेंदबाज हो सकते हैं?
जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देने की संभावना है, तो गेंदबाजी में लीड करने वाले खिलाड़ी के ऊपर भी चर्चा की जानी चाहिए। उस कन्डीशन में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। उनके साथ हार्दिक पांड्या होंगे और स्पिन विभाग में अक्षर पटेल होंगे। अगस्त के तीसरे सप्ताह में टीम इंडिया की घोषणा होनी है।












Click it and Unblock the Notifications