IND vs PAK: सावधान इंडिया! फाइनल से पहले इंग्लैंड से भारत के लिए आई वार्निंग, क्या न करने की दी सलाह?
Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: आज एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान 'पॉइंट ऑफ नो रिटर्न' पर खड़े हैं, जहां हारने वाले को कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, टूर्नामेंट में लगातार दो बार पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारत को बड़ी चेतावनी दी है।
पनेसर का मानना है कि यह फाइनल एकतरफा नहीं होगा और पाकिस्तान 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के उलटफेर को दोहरा सकता है, जब भारत 180 रनों से हार गया था।

पाकिस्तान को क्यों बताया 'खतरनाक'?
पनेसर ने ANI से बात करते हुए कहा, 'हां, पाकिस्तान एक खतरनाक टीम है। उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'फाइनल में खेलते समय, वे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेल सकते हैं, जहां भारत ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्हें (भारत को) वास्तव में सचेत रहने की जरूरत है।'
पनेसर ने स्वीकार किया कि भले ही पाकिस्तान अपनी खोई हुई पहचान की तलाश में हो, फिर भी 'मेन इन ग्रीन' में दुनिया के चैंपियंस को हराने की क्षमता है, अगर भारत लापरवाह होता है।
IND vs PAK: क्या न करने की दी सलाह
पनेसर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 'पाकिस्तान शायद उतना मजबूत नहीं है जितना हुआ करता था, लेकिन अपने दिन वह अब भी भारत को हरा सकता है।' उन्होंने साफ कहा कि, 'उन्हें (भारत को) अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत ज्यादा आत्मसंतुष्ट (Too Complacent) न होने की जरूरत है।'
कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके सैनिकों को आज मैदान पर कदम-कदम पर फूंक-फूंक कर चलना होगा, क्योंकि पाकिस्तान भले ही अपनी खोई हुई पहचान की तलाश में हो, लेकिन एक ख़राब दिन का फायदा उठाकर वह भारत से खिताब छीन सकता है।
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे।
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications