Asia Cup 2025: 3 भारतीय खिलाड़ी एशिया कप में नहीं खेलेंगे मैच, गिल के कारण पूरे टूर्नामेंट में रहेंगे बाहर?

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा होने के बाद अब नज़रें प्लेइंग इलेवन की तरफ है। शुभनम गिल को टीम में शामिल किया गया है, इससे समीकरण बिगड़ गए हैं। प्लेइंग इलेवन में बैटिंग क्रम भी बदला जाएगा और कुछ प्लेयर्स को बाहर रखना होगा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम यूएई जाएगी और शुभमन गिल को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल के आने से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से कुछ प्लेयर्स को बाहर बैठना पड़ेगा। ओपनिंग से लेकर निचले क्रम तक परिवर्तन होंगे।

asia cup 2025

जो खिलाड़ी बाहर रहेंगे, उनको पूरे इवेंट के दौरान ही बाहर बैठना पड़ सकता है। उन तीनों प्लेयर्स के बारे में आपको जरुरु जानना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि ये तीनों खिलाड़ी बेंच पर बैठकर वापस भारत लौट आए।

शिवम दुबे

यह तो यह दिखाई दे रहा है कि अगर शुभमन गिल ओपन करेंगे, तो बैटिंग ऑर्डर में बदलाव होगा। उस स्थिति में शिवम दुबे को बाहर किया जाएगा। अक्षर पटेल बतौर ऑल राउंडर खेलेंगे। अगर गिल और अभिषेक ओपन करें और सैमसन नीचे आएं, तो दुबे को पूरे इवेंट बाहर बैठकर अन्य प्लेयर्स की बैटिंग देखनी होगी।

संजू सैमसन

एक समीकरण संजू सैमसन को लेकर भी बन रहा है। गिल और अभिषेक ओपन करते हैं, तो सैमसन की जगह जितेश शर्मा को लाया जा सकता है। उनको निचले क्रम में शामिल किया जा सकता है। सैमसन को निचले क्रम में नहीं रखा जाएगा। उस कंडीशन में सैमसन को पूरे इवेंट में बाहर रहना पड़ सकता है।

तिलक वर्मा

अगर सैमसन को नंबर तीन पर लाया जाएगा, तो तिलक वर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है। चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव रहेंगे। उनके बाद रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या भी होंगे। सातवें स्थान पर कोई ऑल राउंडर खेलेगा। ऐसे में तिलक वर्मा की जगह बनना मुश्किल हो जाता है। सभी चीजों को देखा जाए, तो शुभमन गिल के कारण ही मामला गड़बड़ हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+