Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत की सबसे बड़ी समस्या होगी दूर! तिलक वर्मा की एंट्री से मिलेगा जबरदस्त फायदा
Asia Cup 2023, Tilak Varma: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। तिलक टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआती तीन टी-20 मैचों की तीन पारियों में तिलक वर्मा ने 69.50 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा की बल्लेबाजी देख उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है।
डेब्यू पर जड़ा अर्धशतक: 20 वर्षीय तिलक वर्मा ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में अपने टी20 डेब्यू में 22 गेंदों पर 39 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि, यह मुकाबला भारत जीत नहीं सका, लेकिन तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तीसरे मैच में उन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

एशिया कप में मिलेगा मौका: तिलक वर्मा की रन बनाने की निरंतरता को देखते हुए उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल करने की बात कही जा रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र ने कहा कि अगर भारत को 50 ओवरों में देखने के लिए किसी बल्लेबाज की ज़रूरत है, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वह तिलक वर्मा को मौका देते हैं। तिलक ने जिस तरह की परिपक्वता दिखाई है, मुझे उन्हें वनडे टीम में भी आते देखकर खुशी होगी।
बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत: सुरेश रैना और युवराज सिंह के बाद भारतीय मिडल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज की तलाश जारी है। भारत के लिए नंबर 4 पर तिलक के रूप में एक बाएं हाथ का खिलाड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भारत को एशिया कप टीम में तिलक को शामिल करने पर गंभीरता से विचार करने का एक और कारण श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की फिटनेस है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के एशिया कप खेलने पर अब तक कंर्फमेशन नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications