Asia Cup 2023: पाकिस्तान को हराते ही कोहली के नाम दर्ज हो जाएगा बड़ा रिकॉर्ड, कर लेंगे धोनी की बराबरी
Asia Cup 2023 virat kohli: एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के पास वर्ल्ड कप से पहले खुद को मजबूत करने का मौका होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत को पिछली बार साल 2022 में खेले गए एशिया कप में हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 फॉर्मेट में खेले गए इस एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी।
30 अगस्त से होगा आगाज: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। इस साल वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप को वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट दो देशों में आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान और श्रीलंका की पिचों पर एशिया कप के मुकाबले होंगे। वहीं भारतीय टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलने वाली है।

कोहली के पास बड़ा मौका: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। पाकिस्तान के सामने विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2012 के दौरान बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 183 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में वह वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में टीम के लिए बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। एशिया कप में कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें बनी रहेगी।
कर सकते हैं धोनी की बराबरी: भारत के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में विराट कोहली धोनी की बराबरी कर सकते हैं। विराट कोहली ने अब तक 111 टेस्ट, 275 वनडे और 115 टी-20 इंटरनेशलन मैच खेले हैं। इसमें से वह 297 मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 298 मुकाबलों में जीत हासिल की। अगर भारतीय टीम एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो कोहली भी धोनी की बराबरी कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications