बाबर आजम से पहली बार कब और कहां मिले थे किंग कोहली, जिसने कराई पहचान खुद हो गया गुमनाम

Virat Kohli on Babar Azam: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की तारीफ की है। वह पहले भी बाबर को लेकर अपनी प्रतिक्रियां जाहिर करते रहे हैं। एशिया कप 2023 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में 2 सितंबर को मैच खेलना है। इस महामुकाबले से पहले विराट कोहली का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात: स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा कि साल 2019 में मैनचेस्टर में वह पहली बार बाबर से मिले थे। बाबर आजम से विराट की मुलाकात पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने कराई थी। कोहली ने इंटरव्यू में बताया कि इमाद ने मुझसे कहा था कि बाबर आपसे बता करना चाहता है। जिसके बाद मैं उनसे मिलने पहुंचा था।

Asia Cup 2023 1

दुनिया के टॉप बल्लेबाज: विराट कोहली ने बाबर आजम को दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक बताया। कोहली ने कहा कि उनकी नजर में बाबर आजम क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, उन्हें खेलते देखना अच्छा लगता है। बाबर के लिए जो सम्मान उनके दिल पहले दिन थी, वहीं आज भी है इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। वायरल हो रहे वीडियो में कोहली ने बाबर आजम की जमकर तारीफ की है।

जिसने कराई पहचान खुद हो गया गुमनाम: बाबर आजम से कोहली को पहली बार मुलाकात कराने वाले इमाद वसीम फिलहाल पाकिस्तान टीम से बाहर हैं। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में जगह पाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वसीम के बीच इस बात को लेकर झड़प भी देखने को मिल चुकी है। अब एशिया कप में विराट कोहली और बाबर आजम एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। ऐसे में दोनों ही बल्लेबाजों की कोशिश अपनी टीम के लिए रन बनाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+