Asia Cup 2023: संजू के बाद आने वाले खिलाड़ी बने टीम के हीरो, सैमसन को अभी भी मौके का इंतजार

Asia Cup 2023, Sanju Samson: भारतीय टीम के लिए एशिया कप के ऐलान के बाद से ही संजू सैमसन को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं। क्रिकेट फैंस संजू सैमसन को टीम में नहीं लेने से निराश नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार संजू सैमसन को भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा नजर अंदाज किया जा चुका है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के फैंस बीसीसीआई को ट्रोल भी कर रहे हैं।

बैकअप खिलाड़ी हैं सैमसन: एशिया कप के लिए भारतीय टीम ने 17 खिलाड़ियों का ऐलान किया है। वहीं टीम ने अपने साथ एक बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम में रखा है। संजू सैमसन के अलावा केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज पहले से ही टीम में मौजूद हैं। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो फिर संजू सैमसन की टीम में एंट्री हो सकती है।

Asia Cup 2023 1

डेब्यू के बाद नहीं मिले लगातार मौके: संजू सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से आठ साल बीत चुके हैं, सैमसन के साथ आने वाले कई खिलाड़ी अब टीम के स्टार बन चुके हैं लेकिन संजू सैमसन अभी भी टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें सैमसन से पहले टीम में जगह दी गई।

तिलक वर्मा: संजू सैमसन का वनडे फॉर्मेट में 55 से अधिक का औसत है। संजू ने भारत के लिए वनडे में 12 पारियां खेली हैं, जहां उन्होंने 104 की स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं। उन्होंने उन 12 पारियों में तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। जबकि तिलक वर्मा के पास वनडे खेलने का कोई अनुभव नहीं है। लेकिन टीम में संजू की जगह तिलक को जगह दी गई है।

ऋषभ पंत: सैमसन ने 2015 में टी-20 डेब्यू किया था, लेकिन अपना वनडे मैच में उन्होंने जुलाई 2021 में खेला। खुद को मैच विजेता साबित करने के बावजूद वह कभी भी भारतीय टीम की वनडे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने साल 2018 में टीम में एंट्री ली और भारत के लिए साल 2019 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने में भी सफल रहे।

श्रेयस अय्यर:श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन आईपीएल 2016 और 2017 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) में टीम के साथी थे। अय्यर ने 2017 के अंत में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद सैमसन को मौका नहीं मिला। पंत और अय्यर आज भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हैं जबकि सैमसन को अभी भी पहचान की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+