Asia Cup 2023 Super-4 Schedule: एशिया कप सुपर-4 का शेड्यूल जारी, अब इन टीमों से होगा भारत का सामना
Asia Cup 2023 Super-4 Schedule: भारतीय टीम ने नेपाल के खिलाफ जीत हासिल कर सुपर फोर में जगह बना ली है। भारत को सुपर फोर में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना पड़ सकता है। ग्रुप बी में से सुपर फोर में पहुंचने की दावेदार टीमों में श्रीलंका और बांग्लादेश के नाम सबसे आगे हैं। बांग्लादेश से हार झेलने के बाद अफगानिस्तान के लिए अब सुपर फोर में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। ॉ
पाकिस्तान से होगा मैच: भारत को सुपर फोर में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर सिक्स का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी का सामना एक बार फिर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों से होना है।

बांग्लादेश-श्रीलंका से भी होगा सामना: पिछले साल टी-2-0 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम को श्रीलंका ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस साल भी भारत का सामना सुपर फोर में श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर सिक्स के आखिरी मुकाबले के बाद तस्वीरें थोड़ी और साफ हो जाएगी। सुपर फोर में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें भारत को कड़ी चुनौती देने का काम कर सकती है।
एशिया कप 2023 में सुपर-4 के मुकाबलों का शेड्यूल
6 सितंबर पाकिस्तान और ग्रुब बी
9 सितंबर को ग्रुप बी की ही टॉप टू टीमों के बीच मुकाबला
10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत
12 सितंबर को भारत का सामना ग्रुप बी की टॉप टीम से होगा
14 सितंबर को पाकिस्तान सुपर-4 में ग्रुप बी की टॉप टीम से मैच खेलेगी।
15 सितंबर को भारत, ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला खेलेगी।
17 सतंबर को खेला जाएगा एशिया कप का फाइनल मैच












Click it and Unblock the Notifications