Asia Cup 2023: भारतीय टीम हो सकती है बाहर, जानें सुपर 4 में जाने के लिए क्या करना होगा
Asia Cup, India Super 4 scenario: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में बारिश का पूर्वानुमान था और कुछ वही देखने को मिला। बरसात के अकारण मैच रद्द करना पड़ा और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक बाँट दिया गया। इससे पाकिस्तानी टीम ने सुपर चार में जगह हासिल कर ली।
टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला है। पाकिस्तानी टीम ने पहले मैच में नेपाल को 238 रनों से हरा दिया था। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमों को रखा गया है। नेपाल को हराते हुए पाकिस्तान ने दो अंक हासिल किये थे। ग्रुप में टीम इंडिया एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। नेपाल तीसरे नम्बर पर है।

ग्रुप ए से सुपर चार में भारत का स्थान निर्धारित होना अभी बाकी है। नेपाल की टीम अगर कोई उलटफेर कर देती है, तो टीम इंडिया का पत्ता कट जाएगा। भारतीय टीम के पास फ़िलहाल कोई नेट रन रेट भी नहीं है। नेपाल का नेट रन रेट माइनस में है। अगर भारत की टीम नेपाल से हार जाती है, तो आगे नहीं जा पाएगी।
भारतीय टीम को सुपर 4 में जाने के लिए नेपाल को पराजित करना होगा। उस स्थिति में टीम इंडिया के 3 अंक हो जाएंगे। वहां नेट रन रेट की भूमिका भी समाप्त हो जाएगी। इस तरह भारतीय टीम नेपाल को पल्लेकेले में हराकर सुपर 4 में जगह बना सकती है।
भारत और नेपाल के बीच मुकाबला 4 सितम्बर को पल्लेकेले में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी इसी मैदान पर हुआ था लेकिन बारिश ने इसे अपने आगोश में ले लिया था। मैच पूरी तरह से प्रभावित रहा था और फैन्स को भी निराशा हाथ लगी थी।
ग्रुप बी से श्रीलंकाई टीम फ़िलहाल नम्बर के पर है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को पराजित करते हुए 2 अहम अंक हासिल किये थे। रविवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला है। अगर अफगानिस्तान इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो बांग्लादेश की टीम बाहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications