Asia Cup 2023 के सुपर 4 मैचों में बारिश नहीं डालेगी खलल, शिफ्ट हुए मैच
Asia Cup 2023: एशिया कप में क्रिकेट फैंस के लिए बारिश नई मुसीबत बन गई है। जिस तरह से एक के बाद बाद एक लगातार दो मैचों में बारिश ने खलल डाली उसके बाद एशिया कप के मैचों को दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया गया है
दरअसल भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत की बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी बारिश की वजह से नहीं हो सकी और मैच को रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया।

नेपाल के खिलाफ मैच में भी बारिश ने खलल डाली और दूसरी पारी में सिर्फ 23 ओवर का ही खेल हो सका। हालांकि इस मैच में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया लेकिन आगे के मैच में बारिश खलल ना डाले इसके लिए सुपर 4 के मैच को दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया गया है।
एशियन क्रिकेट काउंसिल एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबलों को कोलंबा से बाहर कराने जा रही है। इन मैचों को हंबनटोटा में शिफ्ट किया गया है। जहां पर मौसम अच्छा है और आने वाले दिनों को लेकर बारिश की संभावना नहीं है। हंबनटोटा में कोलंबो और पलिकल के मुकाबले कम बारिश होती है।
हालांकि आयोजकों के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि हंबनटोटा में इतने बड़े आयोजन को लेकर बाकी की सुविधाएं कोलंबो के मुकाबले काफी कम है। हंबनटोटा जंगल के किनारे बसा छोटा सा शहर है जोकि शहरी इलाके से तकरीबन 45 मिनट की दूरी पर है। इतने कम समय में मैचों को शिफ्ट करने पर होटल में रूम को बुक करना भी चुनौतीपूर्ण है, जहां पर सभी टीमों के स्टाफ और मैच से जुड़े अधिकारियों को ठहराया जा सके।
श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों का कहना है कि हम चाहेंगे कि मैच कोलंबो में ही हो। अधिकारी नहीं चाहते हैं कि एशिया कप के आयोजन में लॉजिस्टिक सपोर्ट की दिक्कत हो। बता दें कि सुपर 4 के मैच 9, 10, 12, 14 सितंबर को होने हैं। हंबनटोटा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच 22 और 24 अगस्त को हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications