SL vs BAN: समरविक्रमा ने खेली बेहतरीन पारी, श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 258 का लक्ष्य

Sri Lanka vs Bangladesh Match: एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश को 258 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का स्कोर हासिल किया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज समरविक्रमा रहे, वह 93 रन बनाकर आउट हुए।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। श्रीलंका के ओपनर दिमुथ करुणारत्ने महज 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद कुसल मेंडिस और निसंका ने मिलकर बेहतरीन अर्धशतकीय भागीदारी की।

sri lanka vs bangladesh

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे निसंका को 40 के निजी स्कोर पर शोरिफुल इस्लाम ने आउट कर दिया। कुसल मेंडिस ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। उनके अलावा समरविक्रमा ने भी अच्छी बैटिंग की और अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे।

समरविक्रमा एक छोर पर थे लेकिन दूसरे छोर से असलंका और धनंजय डी सिल्वा कुछ खास नहीं कर पाए। दोनों क्रमशः 10 और 6 रन बनाकर आउट हो गए। शनाका अच्छी शुरुआत करने के बाद आउट होकर चले गए। वह 24 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।

समरविक्रमा ने अंत तक बेहतरीन बल्लेबाजी की और अंतिम गेंद पर 93 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 257 रन रहा। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और हसन महमूद के खाते में 3-3 विकेट आए। शोरिफुल इस्लाम भी शानदार गेंदबाजी करने में सफल रहे। वह 2 विकेट लेने में सफल रहे। बांग्लादेश की तरफ से सभी गेंदबाजों ने प्रभाव छोड़ा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+