SL vs BAN: श्रीलंका ने की खतरनाक गेंदबाजी, कम स्कोर के बाद भी बांग्लादेश को हराया

SL vs BAN: श्रीलंका ने बांग्लादेश को सुपर 4 के मुकाबले में 21 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश टीम 236 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका ने धाकड़ गेंदबाजी की।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और यह सही भी साबित हुआ। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज करुणारत्ने 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद निसंका और कुसल मेंडिस ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। निसंका 40 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

sri lanka team

कुसल मेंडिस ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद समरविक्रमा ने लगातार रन बनाए। दूसरे छोर से विकेट गिरते चले गए। समरविक्रमा ने अपनी फिफ्टी जमा दी और क्रीज पर बने रहे। शनाका भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। समरविक्रमा अंतिम ओवर में 93 के स्कोर पर आउट हुए।

श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा तस्कीन अहमद ने भी 3 विकेट झटके। शोरिफुल इस्लाम 2 विकेट हासिल करने में सफल रहे। इस तरह बांग्लादेश की तरफ से धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश के लिए ओपनर नईम और मेहदी हसन ने मिलकर 55 रन जोड़े। इसके बाद मेहदी हसन आउट हो गए। वह 28 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मोहम्मद नईम भी 21 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

लिटन दास भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। मुशफिकुर रहीम और तोहिद हृदोय ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस बीच रहीम 29 रन बनाकर चलते बने लेकिन हृदोय ने अर्धशतक जड़कर टीम को सहारा प्रदान किया। वह 82 रन बनाकर आउट हो गए।

अंततः बांग्लादेश की टीम 236 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। श्रीलंका के लिए माहीश तीक्ष्णा, दसुन शानाका और पथिराना ने 3-3 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+