Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ क्यों फ्लॉप हुए शुभमन गिल, खुद बताई वजह, कहा- मैं अब....
Asia Cup 2023 Shubman Gill: भारतीय टीम को रविवार यानी 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। एशिया कप के सुपर फोर का यह सबसे बड़ा मुकाबला है। भारत और पाकिस्तान दोनों की कोशिश फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ाने पर होगी। पाकिस्तान ने सुपर फोर के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को शिकस्त दी थी। अब वह भारत के खिलाफ भी जीत हासिल करने के लिए अपना दमखम दिखाने को तैयार है।
पहले मैच में नहीं चले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज माने जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम के टॉप तीन बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली की तिकड़ी टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऐसे में 10 सितंबर को इन सभी खिलाड़ियों से टीम को खासी उम्मीदें होगी।

वनडे में शानदार रहा है रिकॉर्ड: पिछले कुछ समय में शुभमन गिल ने अपने खेल से सभी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वनडे में वह लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छोटे से करियर में दोहरा शतक जड़ने में भी सफलता हासिल की। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह काफी दबाव में नजर आए। इसके पीछे की वजह अब शुभमन गिल ने खुद फैंस को बता दी है।
शुभमन गिल ने खोला राज: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर में होने वाले मैच से पहले शुभमन गिल ने कुछ बातों का जिक्र किया। गिल ने कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ उतने मैच नहीं खेलते जितना हम अन्य टीमों के खिलाफ खेलते हैं। हम सभी जानते हैं यह गेंदबाजी आक्रमण काफी अच्छा है और जब आप इस तरह बॉलिंग अटैक के सामने खेल रहे होते हैं तो थोड़ा संभलकर शुरुआत करने की जरूरत होती है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज काफी अलग तरह के हैं। हर किसी अपनी कोई न कोई ताकत है।
अब नहीं होगा दबाव: गिल के मुताबिक एक मैच हो जाने के बाद अब बल्लेबाजों पर उतना दबाव नहीं होगा। पाकिस्तान के खिलाफ अब टीम के बल्लेबाज अपना स्वाभाविक खेल खेल सकेंगे। सीनियर स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ यह मेरा पहला मुकाबला था। यही वजह रही कि पहले मुकाबले में मैं अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन नहीं कर सका।












Click it and Unblock the Notifications