Asia Cup 2023: जानिए भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच कब और कहां होगा
Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है। जिस तरह से नेपाल के खिलाफ मैच में बारिश ने बार-बार खलल डाली उसके चलते मैच को डकवर्थ लुईस मैथेड के तहत 23 ओवर का कर दिया गया। भारत को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
नेपाल के खिलाफ मैच में जीत के बाद हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मुकाबला कब होगा। जिस तरह से पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया उसके बाद हर किसी की नजर दूसरे मुकाबले पर है।

10 सितंबर को होगी भिड़ंत
नेपाल के खिलाफ मैच में जीत के बाद अब भारत का पाकिस्तान से दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को होगा। यह मैच हम्बनटोटा में दोपहर 4 बजे खेला जाएगा। जबकि एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को हंम्बनटोटा में ही खेला जाएगा। जिस तरह से मैच में बारिश का खलल देखने को मिल रहा है उसे देखते हुए बाकी के मुकाबलों को हम्बनटोटा में शिफ्ट कर दिया गया है।
नेपाल ने बल्लेबाजी में दिखाया दम
नेपाल के खिलाफ मैच की बात करें तो टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक के बाद एक जिस तरह से 3 कैच भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े उसके बाद नेपाल ने मैच में वापसी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 230 रन बना दिए। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने अर्धशतकीय पारी खेली और 58 रन बनाए, जबकि सोमपाल कामी ने 48 रनों की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजों की वापसी
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट झटका। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को बारिश की वजह से 23 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारत ने 20.1 ओवर में ही हासिल कर लिया ।
10 विकेट से मिली जीत
कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरी पारी खेलते हुए 59 गेंदों पर 74 रन बनाए। जबकि शुभमन गिल ने 62 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज नाबाद लौटे। इस जीत के साथ ही दोनों सलामी बल्लेबाज अपनी लय में लौट आए हैं जिसका फायदा भारत को अगले मैचों में जरूर देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications