Asia Cup 2023: संजू सैमसन वापस भारत लौटे, जानें क्या है इसके पीछा कारण

Sanju Samson: भारतीय टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन को केएल राहुल के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया था। वह श्रीलंका गए थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। केएल राहुल फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं और अगले मैच में खेल सकते हैं।

इस बीच संजू सैमसन को भारत वापस भेजने की खबर आई है। राहुल के जाने से सैमसन को वापस भेजा गया है। अब बैकअप की आवश्यकता नहीं होगी, इस वजह से सैमसन को भारत भेजा गया है। केएल राहुल रिकवर होकर आए हैं। वह एशिया कप के शुरुआती दो मैचों से बाहर थे।

sanju samson

वापस आने के बाद केएल राहुल ने नेट अभ्यास में प्रभावित किया है। उनके बल्ले से बेहतरीन शॉट देखने को मिले हैं। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिकवरी के लिए गए हुए थे। हालांकि उनकी नई चोट थी इसलिए रिस्क नहीं लेते हुए उनको दो मैचों से बाहर रखा गया और एनसीए में भेज दिया गया था।

सैमसन बतौर बैकअप विकेटकीपर टीम में थे लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला। पाकिस्तान के खिलाफ मैच पूरा नहीं हुआ लेकिन उसमें ईशान किशन खेले थे। इसके बाद नेपाल के खिलाफ हुआ मुकाबला भी बारिश से प्रभावित था लेकिन वहां भी सैमसन को मौका नहीं मिला और टीम में ईशान किशन थे।

संजू सैमसन को वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सैमसन को निराशा हाथ लगी है। हालांकि फैन्स ने सवाल खड़े किये थे। फैन्स का यह भी कहना था कि सैमसन को टीम में रखते हुए सूर्यकुमार यादव को बाहर किया जा सकता था।

एशिया कप में टीम इंडिया का अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। सुपर 4 चरण में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा सकता है। प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। इसकी पूरी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+