Asia Cup 2023: पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मुकाबला, ऐसी होगी पाक की प्लेइंग 11

Asia Cup, Pakistan vs Nepal: एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित एशिया कप का आगाज बुधवार को हो जाएगा। पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबला होगा। मुल्तान में यह मुकाबला खेला जाएगा। नेपाल की टीम ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन कर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है।

काफी समय के बाद एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जा रहा है। कुछ मुकाबले पाकिस्तान में होने के अलावा बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तानी टीम के पास पहले मुकाबले में नेपाल को धमाकेदार अंदाज में हराने का मौका रहेगा।

pakistan cricket team

पाक टीम एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। कप्तान बाबर आज़म बेहतरीन शुरुआत करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेंगे और अंतिम इलेवन मेंखिलाड़ी भी कुछ उसी तरह के रहेंगे।

ओपनर बल्लेबाज: ओपनिंग स्लॉट के लिए दो नाम फिक्स नज़र आ रहे हैं। पाकिस्तान की टीम में दो लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज हैं। इमाम उल हक ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में फॉर्म दिखाई है। वह ओपन करेंगे। उनके अलावा फखर जमान के रूप में उनके पास दूसरा ओपनर बल्लेबाज मौजूद है।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: नम्बर तीन पर पाक कप्तान बाबर आज़म आते हैं। वह भी तगड़ी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उनके बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी करने के लिए आएँगे। उनके अलावा पांचवें स्थान पर खेलने के लिए आगा सलमान और उनके बाद इफ्तिखार अहमद हैं। शादाब खान इस टीम में ऑल राउंडर की भूमिका में होंगे।

गेंदबाज: पाकिस्तानी टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल करने के आसार हैं। इनमें शाहीन अफरीदी और नसीम शाह का नाम फिक्स है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हारिस रऊफ का नाम देखने को मिल सकता है। चौथे गेंदबाज के रूप में मोहम्मद वसीम जूनियर को शामिल किया जा सकता है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+