श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 का किया ऐलान, 5 खिलाड़ियों को किया बाहर

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही टीमों के लिए एशिया कप में सुपर-4 का यह आखिरी मुकाबला है। जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वह फाइनल में भारत के साथ मैच खेलेगी। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने फखर जमान की छुट्टी कर दी है। पूरे टूर्नामेंट में वह अपना असर छोड़ने में विफल रहे हैं, जिसकी वजह से वह टीम से बाहर चले गए हैं। एशिया कप में उनकी पिछली पारियों की बात करें तो वह सिर्फ 14, 20, 27 रन ही बना सके हैं। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने मोहम्मद हारिस को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

babar azam

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह भी चोटिल होने की वजह से प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। दोनों भारत के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। नसीम शाह की बात करें तो उनके कंधे में खिचाव आया है जबकि रऊफ पहले से ही अपनी फिटनेस को लेकर जूझ रहे थे।

नसीम की जगह टीम में जमान खान और रऊफ की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को शामिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में जमान खान वनडे में अपना डेब्यू करेंगे। अभी तक उन्होंने 6 टी-20 मैच खेले हैं। इन 6 मैचों में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान की ओर से उन्होंने आखिरी मैच अप्रैल 2023 में खेला था।

आगा सलमान की बात करें तो वह भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं। भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वह चोटिल भी हो गए थे। उनकी आंख से खून निकलने लगा था। ऑलराउंडर फहीम अशरफ को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

वह भारत के खिलाफ मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। 10 ओवर में उन्होंने 74 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे। गौर करने वाली बात है कि भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को 233 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11
मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+