Ind vs Nep: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय
asia cup 2023 Virat Kohli Record: नेपाल के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित के इस फैसले को भारतीय तेज गेंदबाज सही साबित करने में नाकाम रहे। भारत को पहला विकेट हासिल करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। शार्दुल ठाकुर ने कुशल भुर्टेल को आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाने का काम किया।
अय्यर, कोहली और किशन ने छोड़ा कैच: श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और ईशान किशन ने शुरुआत में ही तीन कैच छोड़कर नेपाल के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका दे दिया। ये तीनों ही खिलाड़ी आसान सा कैच पकड़ने में नाकाम रहे। जिस कारण भारत को पहला विकेट पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। भारतीय फील्डरों ने नेपाल के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सभी को खासा निराश किया।

कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड: नेपाल के खिलाफ विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आसिफ शेख का कैच पकड़ते ही विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। कोहली ने मल्टी नेशन टूर्नामेंट में 100 से ज्यादा कैच पकड़ लिए हैं। विराट कोहली से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यह कारनामा करके दिखाया था।
नेपाल के खिलाफ फील्डरों ने किया निराश: भारतीय टीम के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाली नेपाल की टीम ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। भारतीय तेज गेंदबाज नेपाल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी कराने का काम किया। भारत के फील्डरों ने इस मैच में कई कैच छोड़े और मिस फिल्ड किया।
भारत के लिए जीत जरूरी: सुपर फोर में एंट्री पाने के लिए नेपाल के खिलाफ भारत को जीत दर्ज करना जरूरी है। ग्रुप ए से पाकिस्तान की टीम पहले ही सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं नेपाल और भारत में से जीतने वाली टीम सुपर फोर में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी। वहीं बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने पर भी भारत सुपर फोर में पहुंच जाएगी।
वनडे इतिहास में सर्वाधिक कैच:
1) महेला जयवर्धने - 218
2) रिकी पोंटिंग- 160
3) एम अज़हरुद्दीन - 156
4)विराट कोहली - 143*












Click it and Unblock the Notifications