Ind vs Nep: विराट कोहली ने हवा में उछलकर एक हाथ से पकड़ा जबरदस्त कैच, देखकर हर कोई हैरान

asia cup 2023 Virat Kohli brilliant one-handed catch: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गिनती टीम के सबसे बेहतरीन फिल्डरों में की जाती है। कोहली मैदान पर बेहद एनर्जी के साथ मौजूद रहते हैं। बहुत कम बार ऐसा होता है जब विराट कोहली से कोई कैच छूटता हो, लेकिन इस मुकाबले में विराट कोहली ने आसिफ शेख का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था।

आसान कैच छोड़ा मुश्किल पकड़ा: विराट कोहली ने आसिफ शेख जब एक रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक आसान सा कैच छोड़ दिया था। लेकिन इसके बाद जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कोई गलती नहीं की। अपनी गलती को सुधारते हुए उन्होंने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कमाल का कैच लपकने का काम किया। विराट कोहली के इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

asia cup 2023 1

आसिफ शेख का अर्धशतक: भारत के खिलाफ नेपाल के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। आसिफ शेख ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 88 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर आसिफ शेख का कैच लपक कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। भारतीय गेंदबाजों ने इस विकेट के साथ ही मैच में वापसी करने में भी सफलता हासिल की।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

नेपाल टीम की प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+