Asia Cup 2023, Most Runs: एशिया कप में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड? टॉप-5 में एक भारतीय
Asia Cup 2023 Final: भारत ने 17 सितंबर को आठवीं बार एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 263 गेंद शेष रहते खिताब जीत लिया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 21 गेंदों में छह विकेट लेकर कमाल कर दिया। आइए जानते हैं एशिया कप में कौन पांच बल्लेबाज टॉप रन स्कोरर रहे।
शुभमन गिल
एशिया कप 2023 में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। गिल ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत की लेकिन लगातार अर्द्धशतक के साथ वापसी की। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ 133 गेंद में 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। टूर्नामेंट के 6 मैचों में गिल 302 रनों के साथ चार्ट में टॉप पर रहे।

कुसल मेंडिस
श्रीलंकाई विकेटकीपर कुसल मेंडिस एशिया कप 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। मेंडिस 6 मैचों में 270 रन के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। मेंडिस ने अफगानिस्तान के खिलाफ 84 गेंद में 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जोकि उनका हाईएस्ट स्कोर रहा।
सदीरा समरविक्रमा
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और 6 मैच में 215 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रन रहा। समरविक्रमा टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने एशिया कप 2023 में दो अर्द्धशतक बनाए।
बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 4 पारियों में 207 रन के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। एशिया कप 2023 के पहले मैच में उनकी 151 रनों की पारी टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पांच मैचों में 195 रन बनाए। टूर्नामेंट के टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में वह पांचवें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में रिजवान ने श्रीलंका टीम के खिलाफ अपने बल्लेबाजी कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए नाबाद 86 रन बनाए, जोकि उनका हाईएस्ट स्कोर रहा।












Click it and Unblock the Notifications