Asia Cup 2023: एशिया कप में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन और विकेट? टॉप-3 में एक भी भारतीय नहीं
Asia Cup 2023: एशिया 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि अब सुपर-4 स्टेज के हाई-वोल्टेज मुकाबले शुरू हो चुके हैं। ऐसे में 10 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस महामुकाबले से पहले जानते हैं कि टूर्नामेंट में अब तक के मैच में किसने सबसे ज्यादा रन और विकेट अपने नाम किए हैं।
एशिया कप 2023 में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन
एशिया कप 2023 के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो का नाम है। नजमुल हुसैन शान्तो ने दो मैचों में सबसे ज्यादा 193 रन बनाए हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 104 रन रहा है। शान्तो टूर्नामेंट के टॉप बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शान्तों के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का नाम है। बाबर ने तीन मैच की दो पारियों में 168 रन बनाए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज विराजमान हैं, जिन्होंने तीन मैच की तीन पारियों में 117 रन बनाए हैं।
एशिया कप 2023 में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट
एशिया कप 2023 के लिए अब तक के मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के हारिस रऊफ टॉप पर हैं। हारिस रऊफ ने कुल तीन मैच में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। टूर्नामेंट के सुपर 4 के पहले मैच में रऊफ ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। रऊफ टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाज बनकर उभरे हैं।
दूसरे और तीसरे स्थान पर भी पाकिस्तानी गेंदबाज
एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रऊफ के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के ही नसीम शाह है। उन्होंने तीन मैच में सात विकेट लिए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर भी पाक टीम के ही गेंदबाज शाहीन अफरीदी है, उन्होंने भी तीन मैच में सात विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications