IND vs PAK: क्या फिर रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच? जानें कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट
IND vs PAK, Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का पहला मैच कैंडी में बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा। सुपर-4 राउंड में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। हालांकि, फैंस को एक और निराशा के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलंबो में इन कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है।
भारत-पाक मैच के दौरान कोलंबो का मौसम
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में बारिश के विलेन बनने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को सुबह बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट होने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना अधिक बनी हुई है, खासकर मैच की शुरुआत के दौरान। शाम को भी आसमान साफ होने का कोई संकेत नहीं हैं। दरअसल, रात के दौरान तेज बारिश की आशंका है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारी और लगातार बारिश होने पर भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मैच में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआत में ऐसी रिपोर्टें थीं कि एसीसी (ACC) बारिश के खतरे से बचने के लिए एशिया कप के अंतिम चरण के मुकाबलों को कोलंबो से हंबनटोटा में स्थानांतरित कर सकती है। हालांकि, मंगलवार को एसीसी ने सूचित किया कि टूर्नामेंट प्रारंभिक योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा, जिसमें सभी मैच कोलंबो में आयोजित किए जाएंगे।
भारत-पाकिस्तान सुपर-4 राउंड मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
बारिश के कारण अगर एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान का मैच रद्द होता है तो फिर से दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में पाकिस्तान के दो मैचों में तीन अंक हो जाएंगे, जबकि भारत का एक पॉइंट मिल जाएगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, जबकि भारत को अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications