पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिलने से हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद शमी के बाहर होने के कारण शार्दुल ठाकुर को भी इस मैच के लिए चुना गया है।

दरअसल, भारतीय प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिलने से उनके फैंस काफी निराश और हैरान हैं। शमी की जगह टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को चुना है। अब टीम इंडिया में तीन पेसर- मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर हैं, जबकि वहीं रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिनर हैं। अनुभवी खिलाड़ी के बाहर होने पर फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

mohammed shami

पूर्व दिग्गज ने भी दी प्रतिक्रिया
टीम इंडिया में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिलने पर पूर्व दिग्गज संजय मांजरेकर ने कहा कि, 'मोहम्मद शमी पाकिस्तान के लिए शार्दुल ठाकुर से ज्यादा खतरनाक होते। आप बल्लेबाजी की गहराई की बात करते हैं, लेकिन गेंदबाजी की गहराई भी मायने रखती है।'

टूर्नामेंट में भारत का यह पहला मैच है, जबकि पाकिस्तान नेपाल पर 238 रन की जीत के बाद उतर रहा है। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, 'हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। थोड़ा मौसम की समस्या है लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। अच्छा क्रिकेट खेलना है, आपको चुनौती को स्वीकार करनी होगी, और हर कोई चुनौतियों के लिए तैयार है।'

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 132 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 55 बार हराया है, जबकि भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत दर्ज की है। चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

एशिया कप में पाकिस्तान खिलाफ मजबूत स्थिति में है भारत
एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में रहा है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को 7 मैच में जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने कुल सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार टूर्नामेंट को अपने नाम कर सका है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+