Asia Cup 2023 Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- SL vs BAN

SL vs BAN Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का दूसरा मैच आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी में शामिल दोनों टीमें 31 अगस्त को पल्लेकेले में आमने-सामने होंगी। दासुन शनाका लंकाई टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि शाकिब अल हसन बांग्लादेशी टीम का नेतृत्व करेंगे। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी।

आज के मुकाबले में शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेशी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से हैं, जबकि कुसल मेंडिस,चरिथ असलंका और मथीशा पथिराना लंकाई टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से हैं। टूर्नामेंट के दौरान इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

bangladesh team

श्रीलंका और बांग्लादेश के हेड-टू-हेड मुकाबले
श्रीलंका और बांग्लादेश के हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक वनडे सीरीज में कुल 51 मैच खेले हैं, जहां श्रीलंका ने 40 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 9 मैच जीते। आज एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शानदार मुकाबले की उम्मीद है।

मुश्किल में श्रीलंकाई टीम
वहीं दूसरी ओर श्रीलंकाई की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुसल परेरा अभी भी कोविड-19 संक्रमण से नहीं उबरे हैं, जबकि वानिंदु हसारंगा, दुश्मंता चामीरा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मधुशंका चोटों से जूझ रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के सामने श्रीलंका को पूरी रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

श्रीलंका 31 अगस्त को कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अपने सीजन का पहला मैच खेलेगा। श्रीलंका ने आखिरी बार जुलाई में आईसीसी वनडे विश्व कप क्वालीफायर के दौरान 50 ओवर के खेल में भाग लिया था। एशिया कप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए श्रीलंका की नजर सात बार टूर्नामेंट जीतने के भारत के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर होगी। शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली टीम एशिया कप में पड़ोसी देश के खिलाफ कड़ी टक्कर देकर वापसी करना चाहेगी।

श्रीलंका टीम फुल स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करूणारत्ने, कुसाल परेरा, कुसाल मेंडिंस (उप कप्तान), चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, सादीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलांगे, माथिशा पाथिराना, कासुन रजीता, दुशान हेमंता, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशान।

बांग्लादेश टीम फुल स्क्वाड
शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शांटो, तौहिद हृदय, मुश्फिकर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, नासुम अहमद, शाक मेहदी हसन, नईम शेख, शमिम हुसैन, तंजिद हसन तमीम, तंजिम हसन शाकिब, अनामुल हक बिजॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+